फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानकों की अनदेखी पर होटल रुद्र शिवा इन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। खजनी तहसील क्षेत्र में हरिहरपुर मोड़ के पास संचालित होटल रुद्र शिवा इन रेस्टोरेंट को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सील कर दिया। होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतों के बाद जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम खजनी कुणाल रस्तोगी और सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने होटल का निरीक्षण किया। होटल संचालन से संबंधित दस्तावेज और निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर प्रशासन ने पूरी बिल्डिंग को सील करा दिया।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार, पिछले कई दिनों से होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम और सीओ खजनी पुलिस व राजस्व टीम के साथ होटल पहुंचे। अधिकारियों ने होटल के संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही निर्धारित मानकों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच के दौरान कई बिंदुओं पर व्यवस्थाएं निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं मिलीं। अधिकारियों ने होटल संचालक से संचालन से संबंधित दस्तावेज भी मांगे। दस्तावेजों और मानकों की जांच के बाद प्रशासन ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई शुरू कराई। होटल के कमरों के साथ ही पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया।
जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम खजनी कुणाल रस्तोगी ने बताया कि होटल के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के दौरान होटल संचालन से संबंधित दस्तावेजों और निर्धारित मानकों की जांच की गई। कमियां मिलने पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें