फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिविल एयरपोर्ट पर हुई हॉट फायर ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई अड्डे की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- संजय कुमार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। विमानन संरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट पर अग्निशमन विभाग की ओर से वृहद हॉट फायर ड्रिल एवं अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना एवं सभी संबंधित इकाइयों की तैयारियों का मूल्यांकन करना था।
ड्रिल के दौरान इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, एलायंस एयर, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, विमान और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, सुरक्षा मानकों एवं आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमानपत्तन निदेशक संजय कुमार ने सत्र के दौरान कहा कि हवाई अड्डे की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुसार हमेशा क्रियाशील स्थिति में रखना अनिवार्य है। उन्होंने सभी विभागों को उच्च सतर्कता, बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए। हॉट फायर ड्रिल और प्रशिक्षण सत्र का संचालन फायर सुपरिंटेंडेंट मुबारक अली ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रचालन विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें