फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट से झुलसे व्यापारी की पत्नी-बच्चों के साथ भीड़ ने लगाया जाम, मांगा न्याय

Tue, 18 Jul 2023 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, खजनी (गोरखपुर)।

सार

व्यापारी आशीष जायसवाल मनबढ़ों से अपनी जान बचाने के लिए रविवार को पड़ोसी के घर की छत पर चले गए थे। वहां पर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए थे। इस मामले में आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
खजनी में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में मनबढ़ों से जान बचाने के चक्कर में करंट की चपेट में आकर झुलसे व्यापारी की पत्नी और बच्चों के साथ व्यापारियों और ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। आरोपी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी और विवेचक को बदलने की मांग की। देर शाम पुलिस ने आरोपी मयंक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, व्यापारी आशीष जायसवाल मनबढ़ों से अपनी जान बचाने के लिए रविवार को पड़ोसी के घर की छत पर चले गए थे। वहां पर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गए थे। इस मामले में आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करके सोमवार को प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।

इसे भी पढ़ें: नेपाल के पानी से बाढ़ आई तो गोरखपुर के बांध झेल नहीं पाएंगे, ग्रामीण बोले- मचेगी तबाही
विज्ञापन


उनके समर्थन में ग्रामीण भी आ गए और खजनी थाने के सामने जाम लगा दिया। एसडीएम व एसपी के समझाने पर व्यापारियों ने सुबह 11.40 बजे जाम खत्म किया और दुकानें खोलीं। करीब सवा घंटे बाद रास्ता खुला तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


इससे पहले भीड़ बढ़ती देख एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने हरपुर-बुदहट और सिकरीगंज थाने से फोर्स बुला ली थी। सड़क जाम होने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। कुछ वाहनों को डायवर्ट करके निकाला गया, बाकी जाम में फंसे रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें