लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के खटियांवा स्थित आटो मोबाइल एजेंसी पर शुक्रवार को सुबह मनबढ़ों ने चढ़कर उत्पात मचाया और मैनेजर से मारपीट की। मैनेजर की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले में चार नामजद तथा 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी व घर में घुसकर मारपीट करने मामले में केस दर्ज किया है।
एसओ दुधारा इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मैनेजर कुलदीप कुमार ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह लगभग 9 बजे एजेंसी पर मौजूद थे। उसी समय दुधारा थाना क्षेत्र के आव्वासगंज निवासी शैलेंद्र, अभिषेक सिंह, अवधेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह अपने 10 से 15 अज्ञात साथियों के साथ एजेंसी पर पहुंचे। त्रिलोकी निवासी अब्बास गंज के गाड़ी के बारे में बात करने लगे। अभी बातचीत चल ही रहा था कि सभी लोग उनको मारने पीटने लगे और मोबाइल फोन कर अपने गांव से 10 से 15 लड़काें को और बुला लिए। बचाव में आए फाइनेंसर सुरेन्द्र व मिस्त्री कल्लू को भी मारा पीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में उन लोगों को काफी चोटें आई हैं।