फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी युगल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पंचायत में दी थी धमकी, नहीं माने तो कर दिया दोनों का कत्ल

Thu, 10 Jul 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

Couple Murder in Kushinagar: कुशीनगर में हुए ऑनर किलिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पंचायत में आरोपियों ने धमकी दी थी। प्रेमी युगल नहीं माने तो हत्या कर दी। आरोपियों ने आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के फंदे से दोनों के शव लटका दिए थे।
विज्ञापन
Honor Killing in Kushinagar - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kushinagar Honor Killing Case: कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना इलाके के एक गांव में प्रेमी युगल की हत्या के मामले का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ऑनर किलिंग में शामिल किशोरी के चचेरे भाई, भाभी, पिता और चचेरे भाई के मृतक के दो नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चचेरे भाई ने पहली बार दोनों साथ पकड़ा। इसके बाद पंचायत में युवक को दोबारा साथ दिखने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घर पर आकर किशोरी को पीटा भी।

बावजूद इसके एक साथ जीने-मरने की जिद पर अड़े प्रेमी युगल को घटना से दो दिन पूर्व गांव के एक मांगलिक कार्यक्रम में चचेरा भाई ने फिर एक साथ देख लिया। इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह भी आक्रोशित हो गए। 
विज्ञापन


किशोरी को लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर शव घर में छिपा दिया। इसके बाद धोखे से युवक को बुलाकर ईंट से प्रहार कर मौत की नींद सुला दी। स्कूटी से अपने नाबालिग दोस्तों की मदद से देर रात घर से कुछ देरी पर ले जाकर आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के फंदे से दोनों का शव लटका दिया था। 

काफी दिनों से युवक और किशोरी के बीच था प्रेम
पुलिस ने दो बाल अपचारी समेत पांच लोगों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि युवक और किशोरी के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध था। 

 

पिछले महीने दोनों एक साथ दिखे तो दोनों परिवार के बीच पंचायत हुई और किशोरी के घर वालों ने उन्हें दूरी बढ़ाने को कहा। पंचायत में किशोरी के चचेरे भाई ने युवक को दोबारा साथ नजर आने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

 

किशोरी मानने को नहीं हुई थी तैयार
30 जुलाई की रात को गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम था। आरोपी चचेरे भाई ने दोनों को एक साथ मिलते हुए देख लिया। इस पर घर वालाें ने एक जुलाई को किशोरी को दिन में डांट फटकार लगाई और युवक से नहीं मिलने को कहा। इस पर किशोरी मानने को तैयार नहीं हुई। 

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हथियार व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे आक्रोशित होकर चचेरे भाई ने गांव के रहने वाले प्रेमी के दो नाबालिग दोस्तों, किशोरी के पिता और भाभी के साथ मिलकर किशोरी की घर में हत्या कर दी। इसके बाद उसी दिन शाम को साजिश के तहत युवक को बुलाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

 

रात में स्कूटी से अपने दोस्तों के साथ चचेरा भाई दोनों शव को घर से कुछ दूरी पर ले गया और आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से दोनों के शव को रस्सी से बांध कर पेड़ से लटका दिया।

Honor Killing in Kushinagar - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की टाइमिंग ने बिगाड़ दिया आत्महत्या का गणित
ऑनर किलिंग के मामले में किशोरी का चचेरा भाई ही मामले का मास्टरमाइंड निकला। इस हत्या में मृतक के दो किशोर दोस्तों ने भी मदद की। राहुल को चिह्नित स्थान पर बुलाया और घर से लाई ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। 

 

परिजनों ने साथ आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों को दर रात में लाकर साथ में फंदे से लटका दिया। मगर उनकी यह गणित पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बिगाड़ दी। पीएम रिपोर्ट के अनुसार, युवक और किशोरी की मौत के समय में करीब आठ से 10 घंटे का अंतराल है।

 

चचेरे भाई भी ऑनर किलिंग में शामिल रहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किशोरी के परिजनों ने मृतक युवक के दो किशोर दोस्तों को भी षड्यंत्र में शामिल किया। ऑनर किलिंग की घटना में प्रयुक्त ईंट किशोरी के चचेरे भाई के दरवाजे पर रखी ईंट के मार्का (चिह्न) एक ही है।
 

ऑनर किलिंग का अनुमान दो जुलाई से ही लगाया जा रहा था। यह बात भी सामने आई है कि दुबई में बैठा मुख्य आरोपी का बड़ा भाई लगातार फोन से हत्याकांड को आत्महत्या का रूप देने के लिए सुझाव देता रहा और परिजनों के संपर्क में रहा।

 
विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी क्षेत्र के एक दुकान से खरीदने के प्रमाण भी पुलिस को मिले है। वहीं हत्या में प्रयुक्त ईंट भी घर के पास रखी ईंट से मेल खा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें