फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में संदिग्ध हालत में मिला था शव: होमगार्ड की पत्नी ने जहर देकर की थी रामअवध की हत्या, गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 11:44 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बांसगांव (गोरखपुर)।

सार

बांसगांव थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि मई 2022 में 60 वर्षीय राम अवध का शव संदिग्ध हालत में उनकी प्रेमिका विद्यावती के घर में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मौत कारण स्पष्ट न होने से बिसरा और फोरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बांसगांव क्षेत्र के लमोहिया निवासी 60 वर्षीय रामअवध की हत्या उसकी प्रेमिका (होमगार्ड की पत्नी) विद्यावती ने ही की थी। बिसरा रिपोर्ट में जहर देकर हत्या की पुष्टि होने के बाद बांसगांव पुलिस ने हत्यारोपी विद्यावती को एक साल बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बांसगांव थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि मई 2022 में 60 वर्षीय राम अवध का शव संदिग्ध हालत में उनकी प्रेमिका विद्यावती के घर में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मौत कारण स्पष्ट न होने से बिसरा और फोरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा था।

रामअवध के भाई राम कवल ने न्यायालय के जरिये उनकी प्रेमिका विद्यावती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। बिसरा रिपोर्ट में भी जहर देकर हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी प्रेमिका विद्यावती को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इश्क में हद पार: प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, बोली- यह शादी होकर रहेगी
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राम अवध की पत्नी का देहांत पहले हो चुका था। उसके बाद उनका संबंध विद्यावती से हो गया। राम अवध प्रेमिका विद्यावती के घर पर ही सोते थे। इसी बीच मई-2022 को रामअवध का शव संदिग्ध हालत में प्रेमिका विद्यावती के घर में मिला था।

विद्यावती का पति निगम नारायण होमगार्ड था। विद्यावती की इन्हीं गलत आदतों से उसने रामअवध की मौत से कुछ माह पहले जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। विद्यावती ने रामअवध को भी खाने में जहर देकर मारा था। पुलिस के मुताबिक वह उसके संपत्ति में हिस्सा चाहती थी लेकिन राम अवध ने हिस्सा देने से इंकार कर दिया था।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें