गोरखनाथ मंदिर में सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आठ मार्च को धूमधाम से होलिकोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें लोक गायक राकेश श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ फगुआ गीतों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि गोरखनाथ मठ के पुरोहित रामानुज त्रिपाठी ‘वैदिक’ के अनुसार, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि दिन सोमवार छह मार्च को दिन में तीन बजकर 56 मिनट से रात्रि चार बजकर 48 मिनट तक भद्रा रहेगी। रात्रि चार बजकर 48 के बाद भद्रा समाप्त हो रही है। भद्रा के बाद और सूर्योदय से पहले होलिका दहन करना उत्तम है।
इसलिए होलिकोत्सव ‘प्राप्ते मधुमासेतु प्रतिप दुदीते रवौ’ के अनुसार चैत्रमास कृष्ण पक्ष तिथि प्रतिपदा दिन बुधवार को होली महापर्व मनाया जाएगा। योगी कमलनाथ ने बताया की होली के दिन शाम चार बजे से गोरखनाथ मंदिर परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन होगा।