फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंजन में खराबी से चौरीचौरा स्टेशन पर आधे घंटे रुकी रही होली स्पेशल

Sun, 08 Mar 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर छावनी से छपरा जा रही थी ट्रेन
विज्ञापन

- सिग्नल ने मिलने के चलते 10 मिनट खड़ी रही पीछे से आई नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल
चौरीचौरा। गोरखपुर छावनी से चलकर छपरा को जाने वाली 05126 होली स्पेशल ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट तक खड़ा रखना पड़ा। इस दौरान पीछे से आ रही नई दिल्ली से बरौनी जा रही 04054 स्पेशल ट्रेन को भी सिग्नल क्लियर होने का इंतजार करना पड़ा। इसके चलते यह ट्रेन लगभग 10 मिनट की देरी से गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इंजन की जांच की और आवश्यक तकनीकी सुधार के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि इंजन में आई तकनीकी खराबी को समय रहते ठीक कर लिया गया। इसके बाद ट्रेन का संचालन सामान्य कर दिया गया। रेलवे की तकनीकी टीम ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने का प्रयास किया। उधर, अचानक ट्रेन के इंजन में खराबी आने के बाद जब ट्रेन नहीं चली तो यात्रियों की परेशान बढ़ गई। बाद में इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें