होली उत्सव में झूमतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
राणीसती दादी परिवार( महिला समिति) की तरफ से बृहस्पतिवार को धूमधाम से होली उत्सव का आयोजन किया गया। मेंहदी, गजरा, चुनरी आदि श्रृंगार के साथ राणीसती मंदिर, लच्छीपुर पहुंचीं सखियों ने मधुर गीतों के बीच फूलों की होली खेली। ‘मेरो बांके बिहारी लाल खेलें रंग होली’ समेत अन्य भजनों पर सखियों ने नृत्य किया।
सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी। संस्था की सखियों ने राधा कृष्ण की झांकी निकाली। इस दौरान मंजुश्री जालान, शारदा चांदनासिया, उमा पोद्दार, बबीता जालान, उमा तुलस्यान, किरन पोद्दार, सुमन सिघांनियां, भरत जालान, राजेश लिलारिया, पवन पोद्दार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।