फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई, कहा- सामाजिक समरसता, सौहार्द व उल्लास का पर्व

Mon, 09 Mar 2020 07:13 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं उल्लास का पर्व है। यह पर्व प्रदेश वासियों के लिए मंगलमय हो, यह मेरी शुभकामना है। उन्होंने कोरोनावायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह भी दी । 

विज्ञापन

 



योगी ने ट्वीट कर भी देशवासियों को होलिका दहन की शुभाकामनाएं दी। उन्होंने कहा आप सभी को होलिका दहन की शुभकामनाएं। आइए, आज होलिका पर्व पर पवित्र अग्नि में सभी बुराइयों व नकारात्मकता को भस्म करें। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व पर हम संकल्प लें कि जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दहन कर देश को प्रगति पथ पर ले चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले सोमवार सुबह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के पास स्थापित शक्ति पीठ में भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष रुद्राभिषेक किया। मंदिर के पुजारियों के साथ ही संस्कृत विद्यालय के आचार्य व 11 वेदपाठी ब्राह्मण इस अनुष्ठान में शामिल हुए। मंत्रोच्चार के बीच एक घंटे तक चले रुद्राभिषेक कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें