फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने अधिकारियों को किया तलब, बोले- समय से पूरा करें फोरलेन का निर्माण

Tue, 10 Mar 2020 12:32 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।(file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एनएच के अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल को तलब किया और मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूछा कि अब तक सड़क का कितना काम हुआ है। अब कार्य में देरी नही होनी चाहिए। जहां काम रुका है उसे तुरंत शुरू करा कर सड़क का निर्माण समय से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन का निर्माण एनएच की तरफ से कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण की समस्या है, जिसे हटाने का काम चल रहा है। गोरखनाथ मंदिर और उसके आस-पास की दुकानों को तोड़ा जाना है। पहले खिचड़ी बाद, फिर बुढ़वा मंगल के बाद दुकानों को तोड़ा जाना था लेकिन इसे टाल दिया गया। अब होली बाद दुकानों को तोड़े जाने की बात कही जा रही है।

मुख्यमंत्री ने एनएच के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि जितना जल्दी हो सके सड़क का कार्य पूरा कराया जाए। इस सिलसिले में अधिशासी अभियंता एमके अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है। उन्होंने सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली है। साथ ही कहा कि जल्द से जल्द कार्य को पूरा कराया जाए। धर्मशाला के पास अतिक्रमण हटाकर नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। कुछ स्थानों पर अतिक्रम अभी भी है, जिसे हटाया जाएगा। मंदिर और उसके आस-पास की जो दुकानें तोड़ी जानी हैं उसे बहुत जल्द तोड़ कर सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें