हाल के दिनों में हिस्ट्रीशीटरों का उत्पात सामने आने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश रविवार से फिर दुराचारी सभा की शुरुआत हुई। थानेदारों ने अपने इलाके के 25 प्रतिशत हिस्ट्रीशीटरों व पंजीकृत गैंग के सदस्यों को बुलाकर उनकी सभा की।
गोरखपुर जिले में हाल में हुई घटनाओं में हिस्ट्रीशीटरों का नाम सामने आने के बाद दुराचारी सभा फिर से शुरू कर दी गई। रविवार को जिले के सभी थानों में पुलिस ने अपने इलाके के 25 प्रतिशत हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया और उन्हें अपराध न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दुराचारियों पर सख्ती और निगरानी के लिए पूर्व में एसएसपी रहे डॉ. विपिन ताड़ा ने प्रत्येक रविवार को दुराचारी सभा की शुरुआत कराई थी। लेकिन, उनके तबादले के बाद बड़ी खामोशी से इसे बंद कर दिया गया।
हाल के दिनों में हिस्ट्रीशीटरों का उत्पात सामने आने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश रविवार से फिर दुराचारी सभा की शुरुआत हुई। थानेदारों ने अपने इलाके के 25 प्रतिशत हिस्ट्रीशीटरों व पंजीकृत गैंग के सदस्यों को बुलाकर उनकी सभा की।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य सभी दुराचारियों का सत्यापन करना था। संबंधित हल्का और बीट के उपनिरीक्षक, बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) ने हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की। थाने के सभी सीसीटीएनएस मुंशी व कंप्यूटर ऑपरेटर ने संबंधित दुराचारियों से फार्म भरवाए। सभा में थाने के पैरोकार भी मौजूद रहे।