फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी व जालसाजी का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दर्ज हैं 14 मुकदमे

Thu, 06 Jul 2023 06:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर (सरदारनगर)।

सार

 पीड़ित की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने ईश्वर चंद जायसवाल उर्फ पिंटू पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालसाजी के नाम पर जालसाजी करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ईश्वर चंद जायसवाल उर्फ पिंटू को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक किसान की तहरीर पर जालसाजी व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया था। आरोपी के पास से पुलिस ने एक कार, तीन मोबाइल फोन व 30 हजार रुपये बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपी ईश्वर चंद जायसवाल चौरीचौरा इलाके के फुटहवा इनार शत्रुधनपुर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास निवासी खेदू ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मेरा खेत सोनबरसा खुर्द में स्थित है और वह बेचना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर आएंगे पीएम मोदी: PM की सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर न मार सके, हर जगह तैनात रहेंगे स्नाइपर
विज्ञापन


जमीन बेचने को लेकर ईश्वर चंद जायसवाल उर्फ पिंटू से एक करोड़ बारह लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय में जब जमीन बैनामा होने जा रहा था। इस दौरान ईश्वर ने कहा कि इतना ज्यादा रकम अगर स्टैंप में दिखाऊंगा तो अधिक स्टैंप शुल्क देना पड़ेगा, जिसके बाद मुझे दस लाख रुपये का चेक देकर पेमेंट और बाकी धीरे-धीरे देने की बात कही।
विज्ञापन


अब जमीन का बैनामा हो गया और पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने ईश्वर चंद जायसवाल उर्फ पिंटू पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें