फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां बोलीं - पंकज में घमंड नहीं, सादगी ही उसकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर घंटाघर स्थित आवास पर जश्न का माहौल
विज्ञापन




- मां भी रह चुकीं हैं महराजगंज से जिला पंचायत अध्यक्ष, बेटे की एक और सियासी उपलब्धि पर हुईं भावुक

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। केंद्रीय सरकार में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हो गया है। शनिवार को निर्विरोध नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद घंटाघर में हरबंश राम गली स्थित उनके आवास पर जश्न का माहौल है। बेटे की एक और सियासी उपलब्धि पर भावुक महराजगंज की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मां उज्ज्वला बोलीं-पंकज में घमंड बिलकुल नहीं है, सादगी ही उसकी पहचान है। पूरे परिवार को साथ लेकर चलता है, प्रदेश अध्यक्ष बनकर अब पूरे प्रदेश को सहेजेगा।



शनिवार की शाम केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के आवास पर बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। मां उज्ज्वला चौधरी ने कहा, मैं खुद को बहुत भाग्यवान मानती हूं। कभी सोचा नहीं था कि पंकज भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनेगा। वह हमेशा अच्छा करना चाहता है, मेरा आशीर्वाद उसके साथ है। उनके साथ बहू और पौत्र ने भी खुशियां जाहिर कीं। पंकज चौधरी के बेटे रोहन और भतीजे राहुल भी बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन




20 नवंबर 1964 को भगवती प्रसाद चौधरी के घर पैदा हुए पंकज चौधरी ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से 12वीं तक और इसके बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक तक पढ़ाई की। परिवार में पत्नी भाग्यश्री, बेटा रोहन और एक बेटी शामिल हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश चंद त्रिपाठी कहते हैं, जब मैं छात्र राजनीति में सक्रिय था तो उनसे मुलाकात होती थी। उनकी रुचि शुरू से राजनीति में थी, समझ भी अच्छी थी। 1989 में पहली बार सभासद का चुनाव जीते। यहीं से उनका सियासी सफर शुरू हुआ। इसके बाद डिप्टी मेयर बने और फिर 1991 में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने उन्हें टिकट दिया। चुनाव जीत कर पहली बार वह संसद पहुंचे। इसके बाद वह सात बार सांसद चुने गए, इस बीच 1999 और 2009 में दो बार उन्हें पराजय मिली। जब भी मुलाकात होती है सहजता और सरलता की झलक दिखाई देती है।
विज्ञापन






2023 में पीएम मोदी गए थे पंकज के घर तभी से और बढ़ा सियासी कद

गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद का चुनाव जीतकर अपनी राजनीति सूझबूझ और पार्टी के प्रति समर्पण पहले ही दिखा थी। 7 जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने आए थे तो लौटते समय अचानक उन्होंने घंटाघर स्थित हरबंश राम गली में पंकज चौधरी के आवास का रुख कर लिया था। करीब 15 मिनट तक वहां रुके और परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। यहीं से पंकज चौधरी का सियासी कद और बढ़ गया।





पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर



1989-91 सभाषद, नगर निगम, गोरखपुर



1990-91 उप महापौर, नगर निगम, गोरखपुर



1990- सदस्य, कार्यसमिति, भारतीय जनता पार्टी



1991- 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए। (पहला कार्यकाल)



1991-96 सदस्य, पटल पर रखे गए कागजात संबंधी समिति और सदस्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी समिति



1998- 12वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित



2004-14वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित



2014- 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित



2019- 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित



2019- 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित



2024- 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित



2021 से केंद्र की मोदी सरकार में लगातार मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें