नए साल के पहले दिन पहली जनवरी को चिड़ियाघर में काफी भीड़ थी। इस वजह से नवजात और उसकी मां को लोगों की पहुंच से दूर रखा गया। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. राजामोहन ने बताया कि दरियाई घोड़े ने एक बच्चे को जन्म दिया है। अभी उसे 48 घंटे के लिए क्वारंटीन में रखा गया है।
मगरमच्छ और कछुआ पैदा कर चुके हैं बच्चे
मगरमच्छ अपने प्रजनन केंद्र में ही बच्चा देता है, लेकिन चिड़ियाघर में पहली बार मगरमच्छ और कछुआ ने बच्चे को जन्म दिया है। सितंबर माह में मगरमच्छ ने बच्चे को जन्म दिया था। कई बच्चों में कुछ मर गए जबकि 12 बच्चे जिंदा हैं।
सारनाथ पक्षी विहार से बदले में आईं 106 मछलियां
चिड़ियाघर में मस्कवी डक ने कुछ दिनों पहले बच्चे जन्मे थे। यह मछली बेहद ठंडे जगहों पर रहती है। चिड़ियाघर के वेटलैंड में प्रवास के दौरान इसने बच्चे जन्मे थे। सूत्रों ने बताया कि इन्हें सारनाथ पक्षी विहार केंद्र में देकर बदले में 106 कीवी मछलियां लाई गई थीं। अब ये मछलियां चिड़ियाघर के ताल में मौजूद हैं।