फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज आएंगे हिमाचल के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल

Mon, 08 Apr 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर 10 को रवाना होंगे दिल्ली
विज्ञापन

गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 10 अप्रैल को सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
राज्यपाल आठ अप्रैल की सुबह 9:40 बजे दिल्ली से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे अपने बेतियाहाता स्थित आवास पर पहुंच कर थोड़ी देर विश्राम करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे कुशीनगर जिले के खोटही परिसया गांव निवासी राम प्यारे के घर पहुंचेंगे। वहां वे अपने निजी वाहन चालक राजकुमार के पुत्र के निधन पर परिजनों को ढांढस बधाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। रात आठ बजे आंबेडकर चौक स्थित एडवोकेट अरविंद नाथ तिवारी के आवास पर जाएंगे। अगले दिन यानी नौ अप्रैल को अपने आवास पर ही पूरे दिन रहेंगे। 10 अप्रैल को सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें