फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बढ़ा सरिया का दाम, महंगा हुआ आशियाना बनाना

Mon, 08 Apr 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एक पखवाड़े में सरिया के दाम में पांच रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण आशियाना बनाने वालों पर महंगाई का भार पड़ा है। सरिया के दाम में अचानक वृद्धि के कारण निर्माण कराने वालों ने काम की रफ्तार धीमी कर दी है, जबकि व्यापारी भी फूंक फूंककर कदम उठा रहे हैं, क्याेंकि दाम के उतार चढ़ाव के दौर में घाटा लगने की आशंका बन जाती है।
विज्ञापन

शनिवार को सरिया का दाम 60 रुपये किलो था, जबकि 15 मार्च को दाम 55.20 रुपये किलो था। एक अप्रैल को कीमत 56.80 रुपये किलो हो गई, जो एक सप्ताह में ही 3.20 रुपये बढ़कर 60 रुपये हो गई। वैसे तो करीब पांच रुपये किलो दाम बढ़ा है, लेकिन बड़े प्रोजेक्ट में सरिया के दाम बढ़ने से खर्चा बढ़ गया है।
एक साल पहले सरिया का दाम कम हुआ था तो लोगों ने निर्माण कार्य में तेजी ला दी ताकि फायदा हो। मार्च 2023 में सरिया का दाम 65 रुपये किलो था, जो कम होकर 54 रुपये किलो तक पहुंच गया था। अब दाम बढ़ने लगा है तो लोग इस पर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन

लाल डिग्गी के दुकानदार यश लोहिया ने बताया कि दाम बढ़ने के कारण आशियाना बनाने वालों ने काम धीमा कर दिया है। लोग दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बाजार में उतार चढ़ाव के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

इन कारणों से बढ़े दाम
अप्रैल से निर्माण कार्याें का सीजन शुरू हुआ। मांग बढ़ने से भी दाम बढ़ रहा है।
कोयला 9000 से बढ़कर 11000 रुपये टन हो गया है।
खदानों में आयरन ओर 10000 से बढ़कर 12 हजार रुपये टन हो गया है।
-
सरिया के दाम बढ़ने के कई कारण हैं। कच्चे माल का दाम बढ़ने के साथ मांग ज्यादा होने से भी दाम बढ़ जाता है। सरिया का दाम काफी कम हो गया था। इस कारण फैक्टरियां घाटे में चल रही थीं। खर्च बढ़ने के कारण दाम बढ़ना आवश्यक है।
- अशोक जालान, सरिया उद्यमी, गीडा

सरिया का दाम बढ़ने से व्यापार में पूंजी बढ़ेगी, जबकि फायदा उतना ही रहेगा। फुटकर दुकानों में ग्राहकों ने सरिया खरीदना कम किया है तो व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। अचानक दाम बढ़ रहा है तो सरिया भी कम मात्रा में मंगाई जा रही है।
विज्ञापन

- शैलेंद्र यादव, सरिया दुकानदार, गोलघर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें