गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के फोरलेन पर बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे टेलर से कुचलकर बाइक सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक चला रहे भाई को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि भाई गर्भवती बड़ी बहन का इलाज कराने के लिए गोरखपुर आ रहा था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक समेत टेलर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अनन्या उर्फ ज्योति की शादी कुछ साल पहले ही खजनी इलाके के साहसी गांव में राजेश सिंह के साथ हुई थी। उसके पेट में पहला बच्चा भी था। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया था।
सहजनवां प्रभारी निरीक्षक अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि सड़क हादसे में सगी दो बहनों की मौत हुई है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम भिजवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।