फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए जारी हुआ अलर्ट, लेयर, ब्यॉलर पोल्ट्री फार्म से सैंपल रोज जाएंगे बरेली

Thu, 07 Jan 2021 06:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में बर्ड फ्लू के केस मिले हैं। इसके मद्देनजर गोरखपुर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। रोजाना लेयर और ब्यॉलर पोल्ट्री फार्म से सीरम सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। यह सैंपल इज्जतनगर, बरेली के कैड्रड प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। पशुपालन विभाग का कहना है कि यहां पर अब तक बर्ड फ्लू का कोई असर नहीं है। ऐसे में घबराने की जरूरत है।
विज्ञापन


जिले में लेयर के 400 मुर्गी फार्म और ब्यॉलर के 2500 मुर्गी फार्म में विशेष निगरानी विभाग की टीम कर रही है। सभी पोल्ट्री फार्म के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई मुर्गी या मुर्गा मरता है तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें। विभाग उसके सीरम सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान को भेजेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने बताया, रोजाना लेयर और ब्यॉलर के मुर्गी और मुर्गे के सीरम सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। यह सैंपल जांच के लिए इज्जतनगर, बरेली भेजा जाएगा। इस बीच अगर कोई पंछी मृत पाया जाता है तो उसका सीरम सैंपल भोपाल भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग को निर्देशित भी किया जा चुका है।

रेट में अंतर, यहां बर्ड फ्लू का संकट नहीं
लेयर मुर्गी फार्म के संचालक अब्दुल साबुर ने बताया कि यहां बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है। लेकिन इसके बाद भी रेट में अंतर आ गया। यह अंतर पंजाब के बरवाला में रेट के उतार-चढ़ाव की वजह से हुआ है। बताया कि अंडे का रेट बरवाला से तय होता है। ऐसे में प्रतिदिन का रेट बता पाना मुश्किल हैं। हालांकि इधर दो दिनों से लगातार मीडिया में बर्ड फ्लू की खबर आने की वजह से रेट में अंतर आ गया है। ब्यॉलर मुर्गी फार्म के संचालक मो. उमर ने बताया कि बर्डफ्लू का कोई खतरा नहीं है। इसके बाद भी मुर्गे के रेट में अंतर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 पक्षियों का सीरम भेजा जाएगा भोपाल

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए शासन ने पांच मृत पक्षियों (हाल में ही मृत अथवा रोगी पक्षियों को मारने के पश्चात) और 10 पक्षियों के क्लोएकल एवं ओरोफेरिंजियल ट्रैविक्ल सीरम जांच के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आनंदनगर भोपाल भेजे जाएंगे।

क्या है बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लूएंजा) संक्रमित पंछी से दूसरों में फैलता है। इसके वायरस को बेहद खतरनाक माना जाता है। इसकी चपेट में इंसान आ सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए इससे बचने की सलाह दी जाती है।
 
400 लेयर फार्म और 2500 हजार मुर्गी फार्म पर संकट
जिले में लेयर के 400 मुर्गी फार्म और ब्यॉलर के 2500 के करीब पोल्ट्री फार्म हैं। लेयर में 10 लाख अंडे प्रतिदिन होते हैं। इनकी खपत ठंड में बढ़ जाती है। जबकि चिकन की खपत 40 टन के आसपास है। इन पोल्ट्री फार्मों पर बर्ड फ्लू की वजह से संकट आ गया है। संचालकों का कहना है कि अगर इसी तरह अफवाह फैलती रही तो धंधा चौपट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें