फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: हाय रे गर्मी, गोरखपुर में रहें सावधान, आज पारा 45 डिग्री पहुंचने का अनुमान

Tue, 13 Jun 2023 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मौसम विभाग ने हिट वेब रहने की चेतावनी जारी करते हुए मंगलवार को अधिकतम 45 और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। अगर तापमान इतना ज्यादा बढ़ा, तो कई सालों की गर्मी का रिकॉर्ड टूट जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावधान रहें, मंगलवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने हिट वेब रहने की चेतावनी जारी करते हुए मंगलवार को अधिकतम 45 और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। अगर तापमान इतना ज्यादा बढ़ा, तो कई सालों की गर्मी का रिकॉर्ड टूट जाएगा। वहीं सोमवार को पारा एक बार फिर 42 डिग्री के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


आषाढ़ के महीने में तापमान बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि सामान्य तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस से करीब 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- पीड़ितों को न्याय मिलने में न हो विलंब
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए लोग घरों में कैद रहे। जो मजबूरी में निकले, वह गमछा, टोपी और छाता लेकर निकले। सड़क पर दो पहिया वाहनों से चलना मुश्किल हो गया। वहीं, बाजार में दोपहर में चहल-पहल कम हो जा रही है।

14 जून के बाद राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून को मौसम में बदलाव आएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद तापमान नीचे आएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें