फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला मित्र के उपहार लेने की चाहत में गंवा दिए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- फेसबुक से दोस्ती और फिर व्हाट्सएप पर बातचीत कर बाद फंसाया, केस दर्ज
विज्ञापन

- जालसाजों का नया पैंतरा, छानबीन में जुटे साइबर एक्सपर्ट व कैंट पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जालसाजों ने साइबर क्राइम का एक नया पैंतरा अख्तियार कर युवक से 25 हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती कर व्हाट्सएप पर बातचीत कर एक युवती ने उपहार भेजने का झांसा दिया। फिर डिलिवरी करने के नाम पर डिलिवरी ब्वॉय ने 25 हजार रुपये ले लिए। फिर से 65 हजार मांगने पर युवक को जालसाजी का एहसास हुआ और फिर उसने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। साइबर एक्सपर्ट व कैंट पुलिस मामले की जांच कर ही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बिंलदपुर निवासी सुग्रीव यादव ने दिए तहरीर में लिखा है कि उनके फेसबुक पर तीन मई को एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। फिर व्हाट्सएप नंबर मांगकर युवती चैटिंग करने लगी। मैं कुछ समझ नहीं सका और उसके बहकावे में आकर बातचीत करने लगा। फिर उसने एक उपहार भेजने की बात लिखी और 12 मई को एक नंबर से फोन आया, उसने खुद को डिलिवरी ब्वॉय बताया और उसने कहा कि उसका पार्सल है। इसका कस्टमर चार्ज के रूप में 35 हजार रुपये देने होंगे, फिर कहा कि 25 हजार रुपये में ही हो जाएगा। उसे दो नंबरों से मैंने 25 हजार रुपये भेज भी दिए। फिर उसने फोन करके कहा पार्सल में पैसा, सोना-चांदी भी है, इसलिए 65 हजार रुपये और देने होंगे। इसके बाद उसे जालसाजी का आभास हुआ और उसने फिर रुपये नहीं भेजे। रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें