फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मासूम की मौत के बाद बैरियर लगाकर रोके गए बड़े वाहन

Thu, 06 Aug 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
बेलीपार के मलांव गांव में मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत के बाद बैरियर लग
विज्ञापन
कसिहार/बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम सृष्टि मौर्या की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कसिहार से मलांव जाने वाले मार्ग और मलांव स्थित चंदा घाट पुल पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे भी जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मलांव गांव निवासी गौतम मौर्य ने तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी दो वर्षीय बेटी सृष्टि को लेकर घर के सामने स्थित दुकान पर सामान लेने गए थे। लौटते समय बच्ची सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ट्रेलर चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें