फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: अभी चार दिन सताएगी गर्मी, रात का तापमान बढ़ने से लोग बेचैन

Tue, 25 Jul 2023 01:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई से मौसम में बदलाव का आसार जताया है। लेकिन, पिछले सप्ताह भर से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात में भी मई-जून जैसी तपन लोगों को परेशान करने लगी है। एक सप्ताह से बारिश नहीं होने की वजह से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोग राहत पाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने 28 जुलाई से मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का तापमान 35.6 व न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस है। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नई संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई से मौसम में बदलाव का आसार जताया है। लेकिन, पिछले सप्ताह भर से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से लोग एक बार फिर बेहाल हो गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें