फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में इस वजह से स्वास्थ्यकर्मियों ने काम करने से किया इनकार, एडीएम सिटी ने दिया आश्वासन, जानें क्या है मामला

Thu, 16 Apr 2020 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला अस्पताल में नर्स की पिटाई से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह कामकाज ठप कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक ओपीडी व आईपीडी में मरीजों का इलाज ठप रहा। सूचना मिलने पर एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर कर्मचारियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन


उधर, पीड़ित नर्स की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद तीमारदार और कई अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और हंगामा का केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, महिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग के सर्जिकल वार्ड में तैनात नर्स अंशू त्रिपाठी से मंगलवार की रात तीमारदारों ने हाथापाई की थी। नर्स अंशू का आरोप है कि उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती महिला के परिजनों को वार्ड से बाहर जाने को कहा तो वे भड़क गए। महिला के पति और बहन ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पीटा भी। मामले की जानकारी जब सुबह अन्य कर्मियों को हुई तो उन्होंने विरोध में कामकाज ठप कर दिया। मेटरनिटी विंग और मुख्य अस्पताल के कर्मचारी तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। कर्मचारियों ने महिला अस्पताल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की वजह से ओपीडी में पर्चा वितरण ठप हो गया। वार्ड से नर्स बाहर आ गईं। कुछ डॉक्टर भी कर्मचारियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। एसआईसी डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। सूचना मिलने पर एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। तब जाकर कर्मचारियों ने 12 बजे से काम शुरू किया।

एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव ने बताया- तीमारदार अनूप गुप्ता और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अनूप गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नर्स और डॉक्टरों की सुरक्षा का दायित्व जिला प्रशासन की है। किसी स्वास्थ्यकर्मी के साथ अगर कोई मारपीट करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी हमारे असली कोरोना योद्धा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें