फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : 89 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3532 लोगों की हुई जांच

Mon, 24 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जनपद के 89 नगरीय और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में कुल 3532 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 1486 पुरुष, 1696 महिलाएं और 350 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान चार लोगों के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि मेले में 49 लीवर, 438 त्वचा और 14 टीबी रोगियों की जांच की गई। वहीं 202 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई जबकि 1094 अन्य रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर 188 लोगों की जांच की गई। कोई संक्रमित मरीज भी नहीं मिला। मेले के दौरान विभिन्न गंभीर कारणों से चार मरीजों को जिला चिकित्सालय और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले में 130 चिकित्सकों और 330 पैरामेडिकल कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। आईएमए और मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी मरीजों को परामर्श देने में सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें