फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में इन लोगों पर नजर रख रही है स्वास्थ्य विभाग, जाने क्या है वजह

Thu, 04 Jun 2020 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
बाहर से आए प्रवासी स्वास्थ्य विभाग की रडार पर है। जिले में करीब 90 हजार लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इन पर विभाग की 126 टीमें नजर रखे हुए हैं। जिसकी तबीयत बिगड़ रही है। टीम उनको डेंटल कॉलेज और 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वरंटीन करा रही है।
विज्ञापन


इनमें सबसे अधिक मुंबई से आए हैं। इसके अलावा दिल्ली, अहमदाबाद, गुजरात और चेन्नई से भी काफी लोग जिले में आए हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रखे हुए हैं।

गांव के प्रधान सहित, आशा और आंगनबाड़ी को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि जिन प्रवासियों की जरा सी भी तबीयत खराब हो रही है। उनका नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि अब तक 117 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। इनमें सात की मौत हो चुकी है। 29 ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें