फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की 249 छात्राओं का बना हेल्थ कार्ड

Sat, 01 Aug 2026 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र, जिला स्वास्थ्य समिति और एम्स के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ कार्ड अभियान एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसके तहत 249 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके हेल्थ कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वस्थ महिला विकसित समाज की आधारशिला है। हेल्थ कार्ड अभियान से छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होगी। शिविर में छात्राओं की एनीमिया, मोटापा, बॉडी मास इंडेक्स, मोबाइल स्क्रीन टाइम, स्त्री स्वास्थ्य और गैर-संचारी रोगों के जोखिम की जांच की गई। जांच में एनीमिया और बढ़ते स्क्रीन टाइम की समस्या सामने आई।
सीएमओ डॉ. राजेश झा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर का संचालन किया। संयोजन प्रो. दिव्या रानी सिंह ने किया। एम्स की विशेषज्ञ डॉ. प्रियका ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया। इस मौके पर प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. नीता सिंह, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. के. सुनीता, डॉ. तूलिका मिश्रा, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रंजन लता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें