फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: एक सूचना पर दौड़ रहीं स्वास्थ्य एजेंसियां, संदिग्धों पर रखी जा रही है खास नजर

Wed, 18 Mar 2020 02:31 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट हैं। किसी संदिग्ध की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी फौरन दौड़ रहे हैं और जांच और आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। अधिकारी लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि किसी भी बीमार की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें। ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन


देश में कोरोना के संदिग्धों की निगरानी डल्ब्यूएचओ, यूनीसेफ, केंद्रीय और राज्य स्तर की स्वास्थ्य एजेंसियां कर रही हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि अगर कोरोना के लक्षण लग रहे हैं तो सबसे पहले खुद को अकेला करें। इसके बाद सीएमओ और जिला अस्पताल से संपर्क कर जांच कराएं।

इसके अलावा मंडल स्तरीय टीम भी एक फोन पर ऐसे संदिग्धों के पास पहुंच रही है, जो हाल में ही विदेश से आए हैं। साथ ही उनकी स्क्रीनिंग भी 28 दिनों तक कर रही है। स्क्रीनिंग का नतीजा यह है कि लोग खुद ही फोन करके बेहतर होने का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य एजेंसियां कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सतर्क हैं। फोन पर जानकारी मिल रही है तो जांच के लिए टीमें जा रही हैं। अभी तक कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें