फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

Wed, 18 Feb 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 18 फरवरी को गोरखपुर आएंगे। वह 19 व 20 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 21 फरवरी को लौट जाएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्यपाल 18 फरवरी की शाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से बेतियाहाता स्थित आवास जाएंगे। 19 फरवरी को सुबह खजनी क्षेत्र के सरया तिवारी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रुद्रपुर पहुंचेंगे तथा कोटही माता और समाधिनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। दोपहर में आवास लौटने के बाद शाम को कौड़ीराम स्थित राम गिरीश राय पीजी कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 20 को सुबह महराजगंज रोड स्थित निजी रिसॉर्ट में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संतकबीरनगर जिले में एक निजी कार्यक्रम में जाएंगे। इसके बाद बस्ती जिले में मंदिर दर्शन और सर्किट हाउस व होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 21 फरवरी को सुबह नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें