फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राजेश क्रिकेट क्लब की तीन रनों से रोमांचक जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हॉक अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे मुकाबले में राजेश क्रिकेट क्लब ने जगदंबा क्रिकेट क्लब को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ राजेश क्रिकेट क्लब ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेश क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 186 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन चौहान ने 39 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली। अभि जायसवाल ने 14, प्रियांशु यादव ने 13, अनूप कुशवाहा ने नाबाद 12 और शिवाजी राव ने चार गेंदों में 12 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 53 रन मिले। जगदंबा क्रिकेट क्लब की ओर से अनुकल्प पासवान ने सात ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। अर्सलान ने दो जबकि आदित्य कुशवाहा और शौर्य पांडेय ने एक-एक विकेट हासिल किया।
187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगदंबा क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। अंकित कुमार शर्मा ने 40 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। अमन कसौधान ने 28 रन बनाए, जबकि अंकित राजभर और आर्यन यादव ने 23-23 रन का योगदान दिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जीत के लिए पूरा प्रयास किया, लेकिन टीम लक्ष्य से तीन रन दूर रह गई। राजेश क्रिकेट क्लब की ओर से अनूप कुशवाहा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके। अनूप कुशवाहा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें