फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हॉक स्पोर्ट्स और तमकुहीराज ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रा ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट : हॉक स्पोर्ट्स ने ऑक्सफोर्ड, तमकुहीराज ने लक्ष्य एकेडमी को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चंद्रा ट्रॉफी टी-20 चैंपियनशिप के तहत बृहस्पतिवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में हॉक स्पोर्ट्स और दूसरे में तमकुहीराज ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की।

पहला मैच हॉक स्पोर्ट्स और ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। हॉक स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। हॉक की ओर से सचिन पाल ने 45 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान सचिन ने नौ चौके और एक छक्का जड़ा।
विज्ञापन

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑक्सफोर्ड एकेडमी की पूरी टीम 80 रन ही बना सकी। ऑक्सफोर्ड के लोकेश वर्मा (27) और आशु सिंह (18) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। हॉक की ओर से अनुराग, अनमोल सिंह, आनंद दुबे और महमूद अंसारी ने किफायती गेंदबाजी कर 76 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई। सचिन पाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरा मैच लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी और तमकुहीराज के मध्य खेला गया। इसमें लक्ष्य एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य की ओर से नितिन त्रिपाठी (27) और सनी कुमार (22) ही मैदान पर टिक सके। तमकुहीराज की ओर से अयन चौधरी ने छह और शिवम मल्ल ने तीन विकेट लिए। तमकुहीराज ने 15.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अयन चौधरी ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 29 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। अखिलेश यादव ने 28 रन बनाए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अयन चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें