हरियाणा के एक प्रेमी युगल घर से भागकर नेपाल जा रहे थे। जिन्हें सीमा पर गस्त कर रही एसएसबी की टीम ने रोक लिया। पूछताछ किया तो पता चला दोनों घर से भागकर नेपाल जा रहे है। एसएसबी ने दोनों को पकड़ कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया।
रविवार की देर शाम एक प्रेमी युगल रिक्शा पर भारत नेपाल सीमा सोनौली के पगडंडियों पर धूम रहे थे। इस दौरान एसएसबी की टीम श्याम काट के पास गस्त कर रही थी। दोनों को देखकर जवानों को संदेह हुआ तो दोनों को रोककर जवान पूछताछ करने लगे।
इस दौरान पता चला कि दोनों हरियाणा के रहने वाले है। घर से भागकर नेपाल जा रहे है। जिस पर एसएसबी ने दोनों को पकड़ लिया और सोनौली पुलिस को सौंप दिया है।
सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि युवक के खिलाफ लड़की भगाने सहित कई मामलों में मुकदमा हरियाणा में दर्ज है। हरियाणा पुलिस को सूचना दे दी गई है। दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।