फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज : निर्जल व्रत रहकर मांगा अखंड सौभाग्यर

Tue, 15 Sep 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हरितालिका तीज पर सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। सुबह स्नान के बाद महिलाओं ने पूजा-अर्चना की शााम को नए वस्त्र धारण कर सोलह शृंगार किया और घरों में पूजा की। भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तीज की कथा सुनी गई।
विज्ञापन

दिन भर व्रत रहकर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। शाम को महिलाओं ने पूजा स्थल को फूलों और अन्य सामग्री से सजाया। भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर फल, फूल, बेलपत्र, मिठाई सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार में सुख-शांति की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने समूह में बैठकर हरितालिका तीज की कथा सुनी। कई जगह महिलाओं ने तीज के गीत और भजन भी गाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें