फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बवाल: जयमाल के दौरान हुई छींटाकशी, मना करने पर मारपीट, छह घायल

Tue, 09 May 2023 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो भटहट।

सार

शादी में जयमाल कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ स्टेज पर चढ़ गए। वह जबरन बरात में आई युवतियों के साथ फोटो खिंचाने की कोशिश करने लगे और मना करने पर छींटाकशी करने लगे। कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई तो मारपीट हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के खिरिया के कोटवा टोला में शादी में जयमाल के दौरान छींटाकशी और जबरन फोटो खिंचवाने से मना करने पर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से मारपीट कर मनबढ़ों ने तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के खिरिया गांव के कोटवा टोला निवासी श्यामलाल प्रजापति के लड़की की शादी थी। बरात पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों गांव निवासी मोलई के वहां से आई थी। शादी में जयमाल कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ स्टेज पर चढ़ गए। वह जबरन बरात में आई युवतियों के साथ फोटो खिंचाने की कोशिश करने लगे और मना करने पर छींटाकशी करने लगे। कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई तो मारपीट हो गई।

इसे भी पढ़ें: शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत, बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत
विज्ञापन


आरोप है कि मनबढ़ों ने तीन युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में बैलो गांव, सबहिया टोला निवासी रवि कुमार साहनी (20) मुराली कुमार, अविनाश (25) को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल लोगों को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। विवाद की वजह से अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस की मौजूदगी में शादी पूरी कराई गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें