फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में महिला और युवक की लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Mar 2023 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

बालभीटी गांव में बुधवार को विवाहिता की घर में पंखे से लटकी लाश मिली। उसकी छह साल और तीन साल की दो बच्चियां हैं। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। पुलिस को आशंका है कि विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में विवाहिता की बुधवार को फंदे से लटकी लाश मिली। उधर, हरपुर बुदहट में भी एक युवक की आम के पेड़ से लटक लाश मिली है। दोनों ही घटनाओं को खुदकुशी मानकर पुलिस जांच में जुटी है। मौत की वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार बालभीटी गांव में बुधवार को विवाहिता की घर में पंखे से लटकी लाश मिली। उसकी छह साल और तीन साल की दो बच्चियां हैं। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। पुलिस को आशंका है कि विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के विटलपुर गांव निवासी हनीफ अंसारी ने तहरीर में लिखा है कि उनकी 32 वर्षीय बेटी तशीरा खातुन की शादी 12 वर्ष पहले बालभीटी निवासी हैपर अली के साथ हुई थी। हैपर अली बंगलूरू में कमाता है।
विज्ञापन


बुधवार को दिन में करीब एक बजे उसकी पुत्री के जेठ अजमत अली ने सूचना दी कि तशीरा ने पंखे से दुपट्टा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हनीफ ने बताया कि जब वह अपने पुत्र के साथ आया तो देखा कि तशीरा की लाश चारपाई पर पड़ी है।

उधर, हरपुर बुदहट थाना सहिजना ग्राम पंचायत के सुरैना गांव के रहने वाले जंगी निषाद का 22 वर्षीय बेटा छोटू गाड़ी को चलाकर जीवन यापन करता था। बुधवार सुबह में अपने ही आम के पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली।

वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें