फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन: प्लेटफॉर्म पर प्रवेश से पहले करना होगा हाथों को सैनिटाइज, मास्क की भी बढ़ेगी जांच

Wed, 15 Sep 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रेलवे स्टेशन के एसी लाउंज पर शुरू हुई सुविधा, अन्य द्वार पर भी लगेगी मशीन।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लगा मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करते ही यात्री अपने हाथों को सैनिटाइज करेंगे। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए रेल प्रशासन ने सभी प्रवेश द्वार पर एक आर्टिफिशियल गेट बनाकर उसमें ऑटो हैंड सैनिटाइजर मशीन लगवाने का निर्णय लिया है। एसी लाउंज पर यह व्यवस्था शुरू हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना के दूसरी लहर में ही रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर हैंड सैनिटाइजर मशीनें तो लगाई गईं, लेकिन वह दीवार पर थी। जिसके कारण यात्रियों का ध्यान उधर नहीं जा पा रहा था, लेकिन अब गेट पर ही हैंड सैनिटाइजर मशीन को लगा दी गई हैं। एसी लाउंज पर बैग स्कैनर मशीन के पास इसे लगाया गया है, ताकि आरपीएफ स्टॉफ इसकी निगरानी भी कर सकें।

अगले चरण में सभी प्रवेश द्वार पर यह व्यवस्था की जाएगी। इसकी प्रकिया शुरू कर दी गई है। स्टेशन डायरेक्टर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एसी लाउंज से सुविधा शुरू की गई है। यात्री जब प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करेंगे तो मशीन उनके सामने ही रहेगी। हाथों को सैनिटाइज करने से संक्रमण का खतरा कम रहेगा।
विज्ञापन


मास्क की भी जांच बढ़ेगी
रेलवे स्टेशन पर अब मास्क की जांच तेज होगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन स्टाफ बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सभी प्रवेश द्वार, फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म पर दो-दो स्टाफ की तैनाती की जाएगी। यह स्टाफ, बगैर मास्क लगाए वालों से जुर्माना वसूलेंगे और चेतावनी भी देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें