फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, जो 15 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित होंगी। इस परीक्षा में लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विभाग की ओर से सभी तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं। प्रश्नपत्र सभी स्कूलों में भेज दिए गए थे।
जिले में दो हजार पांच सौ परिषदीय विद्यालय और 20 कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। इस बार केवल पांच दिनों में ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पहले दिन कक्षा एक से 5 तक के सभी बच्चों की विषयों की मौखिक परीक्षा कराई गई। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कृषि और गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहली पाली में कक्षा 2 और 3 की गणित, कक्षा 4 और 5 की हिंदी, कक्षा 6 की हिंदी तथा कक्षा 7 और 8 की विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की संस्कृति या उर्दू विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें