फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में कहीं ओले पड़े तो कहीं गुजर गए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम बृहस्पतिवार की शाम फिर बदला-बदला सा रहा। पादरी बाजार, जंगल धूसड़ व चरगांवा क्षेत्रों में ओले पड़े। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई तो अन्य क्षेत्रों में सिर के ऊपर से बादल गुजर गए। इस दौरान तेज हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

शाम पांच बजे से ही आसमान में पश्चिम-दक्षिण दिशा से काले बादल घुमड़ने शुरू हुए थे। साढ़े पांच बजते-बजते तेज हवाएं चलने लगीं। छह बजे के आसपास गरज-चमक के साथ पादरी बाजार, जंगल धूसड़, जंगल छत्रधारी, हरसेवकपुर, चरगांवा क्षेत्र में ओले पड़ने शुरू हो गए। करीब डेढ़ से दो मिनट तक ओले पड़ने के कारण राह में फंसे पैदल या बाइक सवारों को इसका शिकार भी होना पड़ा। हालांकि कहीं से किसी के ज्यादा चोटिल होने की खबर अभी सामने नहीं आई है। इसके बाद लगभग थोड़ी देर तक बारिश हुई।
शहर के राप्तीनगर, मेडिकल कॉलेज, गुलरिहा व सरैया इलाकों में कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। शहर के अन्य हिस्सों में लगा कि बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण माहौल खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले दिन में तापमान अधिकतम 32.3 और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आठ अप्रैल के बाद मौसम शुष्क रहने के कारण अगले एक सप्ताह में तापमान में पांच से सात डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें