फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्वर ठप होने से दो घंटे नहीं मिली खतौनी, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी भू अभिलेख का सर्वर ठप होने से तहसीलों में खतौनी की कॉपी लेने आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सदर तहसील में करीब ढाई घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कर्मचारियों ने काउंटर सर्वर नहीं चलने का बोर्ड लगा दिया। दोपहर सवा दो बजे के बाद सर्वर चला तब जाकर लोगों को खतौनी मिल पाई।
विज्ञापन


गुलरिहा के सुनील जायसवाल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे आया था तभी से सर्वर ठप था। मिर्जापुर से आए गणेश कुमार ने बताया कि तहसील में काफी देर परेशान हैं, कोई बताने वाला नहीं है कि खतौनी मिल पाएगी या नहीं। खतौनी के इंतजार में 50 से ज्यादा लोग परेशान रहे। दोपहर करीब सवा दो बजे के बाद जब सर्वर चला तो खतौनी मिल पाई।

मोबाइल और लैपटॉप से निकाल रहे प्रमाणित खतौनी की कॉपी
गोरखपुर। अब खतौनी की प्रमाणित प्रति लेने के लिए तहसील जाने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा ऑनलाइन शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को बहुत सारे लोगों ने ऑनलाइन प्रमाणित खतौनी निकाली।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता व्यंक्टेश्वर तिवारी ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in या bor.up.gov.in पर जाकर आसानी से खतौनी निकल जा रही है। पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर शुल्क का डिजिटल भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें