गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर गोरखधाम ट्रेन में लाइन लगाकर बैठते यात्री।फोटो - स
गोरखपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ थम नहीं पा रही है। शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी। प्लेटफाॅर्म आठ पर बड़ी संख्या में यात्री कुशीनगर एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। गोरखधाम एक्सप्रेस में भी भीड़ देखने को मिली।
शुक्रवार को भी ज्यादातर यात्रियों में जनरल कोच में पहले चढ़ने की होड़ मची थी। यहां रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आरपीएफ के जवानों की ओर से यात्रियों को कतारबद्ध करके कोच में बैठाया जा रहा था। जीआरपी के जवान भी गस्त करते दिखे। पूछताछ केंद्र पर भी यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी। यहां यात्री अपनी गाड़ी के बारे में जानकारी ले रहे थे। अनारक्षित टिकट काउंटर पर भी लोगों की भीड़ दिखी। संवाद