मेंटर के रूप में चयनित होने के बाद गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग पूर्वी उत्तर के कई जिलों में चल रहे नर्सिंग कॉलेजों/संस्थानों का परामर्श देगा, जिससे की पूरे देश के लिए योग्य नर्सिंग स्टाफ तैयार किए जा सकें। नर्सिंग शिक्षा की मॉनिटरिंग के लिए एक तरह से उसकी भूमिका उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी के साझेदार के रूप में होगी। इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा ने खुशी जाहिर की है। कहा कि, जो जिम्मेदारी मिली है कि उस दिशा में बेहतर काम किया जाएगा।
सभी मानकों पर उत्कृष्ट है गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग
गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का एक हिस्सा है। इसकी स्थापना ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ के मार्गदर्शन में वर्ष 2009 में हुई थी। वर्तमान में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज की गिनती उत्तर प्रदेश के शीर्ष नर्सिंग कॉलेजों में होती है। यहां एएनएम, जीएनएम, बीएससी (नर्सिंग), पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) एवं एमएससी (नर्सिंग) जैसे पाठ्यक्रम संचालित हैं।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने बताया कि बेहतर काम करने की वजह से इसे मेंटर इंस्टीट्यूट के रूप में चयनित होने का गौरव हासिल हुआ है। यह कॉलेज योग्य, अनुभवी और सक्षम फैकल्टी, बेहतरीन भौतिक बुनियादी ढांचे, पुस्तकालय से सुसज्जित है।