फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में बने गुरु मत्स्येंद्रनाथ मत्स्य अनुसंधान केंद्र, भाजपा सांसद रवि किशन ने दिया ज्ञापन

Mon, 04 Jul 2022 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सांसद ने कहा कि पूर्वांचल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। अब इसे बढ़ावा देने की जरूरत है। मछुआ समाज को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आसानी से मत्स्य पालन को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विचार गोष्ठी को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद साथ में सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर में गुरु मत्स्येन्द्रनाथ मत्स्य अनुसंधान केंद्र खोलने की मांग की है। इसी सिलसिले में सांसद ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को ज्ञापन भी दिया सांसद ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर अनुसंधान केंद्र खोलने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन


एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि पूर्वांचल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। अब इसे बढ़ावा देने की जरूरत है। मछुआ समाज को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आसानी से मत्स्य पालन को बढ़ाया जा सकता है।

पूर्वांचल की दस फीसदी आबादी निषाद समाज की है, जिनका पुश्तैनी काम मत्स्य पालन है। अब वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर मत्स्य प्रशिक्षण की आवश्यकता है।

सांसद ने लगाया जनता दरबार
सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को जनता दरबार लगाया। फरियादियों की समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का निदान ही प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें