फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जमा कराए जाएंगे सभी के असलहे, शुरूआत मनबढ़ों से होगी

Mon, 15 Feb 2021 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पंचायत चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लाइसेंसी असलहे जमा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही डीएम के. विजयेंद्र पांडियन की तरफ से कमेटी का गठन किया जाएगा, जो इस काम की निगरानी करेगी। सभी के असलहे जमा कराए जाएंगे।

विज्ञापन


शुरूआत उनसे होगी, जिनसे चुनाव के दौरान असलहे के बल पर अराजकता फैलाने की आशंका होगी। पुलिस को ऐसे लोगों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बूथों का रूट प्लान और उन्हें सेक्टर-जोनल में बांटने के साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का भी निर्धारण किया जा रहा है।

शासन के निर्देश पर आपराधिक प्रवृत्ति वाले लाइसेंसधारियों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। अब तक हुई कार्रवाई और प्रस्तावित कार्रवाई सभी की रिपोर्ट 20 फरवरी तक गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय भेजी जानी है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि लोग अपने असलहे पुलिस मालखाने या फिर शस्त्र दुकानों पर जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद इन असलहों को वापस लिया जा सकेगा। जिले में करीब 22 हजार लोगों के पास लाइसेंसी असलहे हैं।

 

विज्ञापन

कारतूसों का ब्योरा जुटाया जाएगा

डीएम ने बताया कि शस्त्र विक्रेताओं के साथ जल्द ही एक बैठक होगी। इस दौरान एक साल में बिके कारतूसों का विवरण तलब करने के साथ ही लाइसेंसधारियों को बेचे गए कारतूसों का मिलान कराया जाएगा।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी के शस्त्र जमा कराए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस काम की निगरानी के लिए कमेटी भी गठित कर दी जाएगी। असलहों को पुलिस थानों के मालखानों या शस्त्र विक्रेता की दुकान पर जमा किया जा सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें