फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मामूली विवाद में गुमटी जलाई, ऑटो पलटा, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 09 Dec 2021 07:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हरपुर बुदहट क्षेत्र के भैंसहिया चौराहे की घटना, पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर, छानबीन में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भैंसहिया चौराहे पर बुधवार रात कुछ लोगों ने अंडा दुकानदार की गुमटी जला दी। बगल में किराने की दुकान के पास खड़ी ऑटो को भी पलट दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भैंसहिया चौराहे पर चेचुवापार गांव के इद्रीश अली की अंडा और कूचड़ेहरि निवासी बजरंगी की किराने की दुकान है। शाम को घोठवा चौराहे पर इद्रीश के लड़के से कुछ लोगों की कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसके बाद रात नौ बजे कुछ लोगों ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया और गुमटी में आग लगा दी। बगल में बजरंगी की किराने की दुकान के पास खड़ी ऑटो को भी पलट दिया गया और उसमें से बैट्री सहित अन्य सामान निकल कर आग लगाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इद्रीश अली और बजरंगी ने तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने कहा कि पीड़ितों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें