फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परीक्षा का बहिष्कार करेगी गुआक्टा, बैठक कर लिया निर्णय

Sat, 16 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुलपति पर गुआक्टा कार्यकारिणी के साथ अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप
विज्ञापन

- कुलपति के खेद व्यक्त करने तक परीक्षा से विरत रहने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गुआक्टा कार्यकारिणी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक कुलपति खेद व्यक्त नहीं करती हैं तब तक गुआक्टा के सदस्य परीक्षा से विरत रहेंगे।
शुक्रवार को गुआक्टा कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें तीनों जनपदों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं की अनदेखी करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कुलपति द्वारा गुआक्टा कार्यकारिणी के साथ अभद्र व्यवहार पर परीक्षा का बहिष्कार का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा कि गया कि आंतरिक एवं बाह्य प्रयोगात्मक परीक्षाएं, असाइनमेंट संबंधी कार्य, कक्षाओं में कक्षा पर्यवेक्षण, सचल दल के कार्य एवं नोडल सेंटर के कार्य से अपने को विरत रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रो. केडी तिवारी ने और संचालन महामंत्री प्रो. धीरेंद्र सिंह ने किया। बैठक में प्रो. वाचस्पति द्विवेदी, अजय मिश्रा, अरविंद कुमार, प्रो. प्रमोद कुशवाहा, सूरज गुप्ता, संतोष यादव, राम अवतार वर्मा समेत 60 शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें