फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में झूमते हुए पहुंचा दूल्हा, दुल्हन बोली- नहीं करूंगी शादी

Sat, 27 Jun 2020 07:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजनी इलाके के खुटहना गांव में एक बरात गई तो थी दुल्हन को लाने के लिए मगर दूल्हा हवालात पहुंच गया।

विज्ञापन


दरअसल, रास्ते में ही दोस्तों के साथ दूल्हा ने जमकर शराब पीया और फिर झूमते हुए शादी करने पहुंचा। फेरों से पहले ही दुल्हन की नजर दूल्हे के झूमते कदम पर पड़ गई जिसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं घर वाले जब उसे ज्यादा समझाने लगे तो फोन कर पुलिस को बुला ली। शादी कटी और दूल्हा पूरी रात हवालात में गुजारा। शनिवार की सुबह पुलिस ने समझौते के बाद उसे छोड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खुटहना गांव की एक लड़की की शादी 26 जून को होनी थी। सिंगारा गांव से बरात पहुंच भी गई। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ खास रिश्तेदार ही जुटे थे लेकिन इंतजाम पूरा भव्य था। दूल्हा द्वारपूजा की रस्म के बाद अंदर गया तो लड़खड़ा रहा था।

इसकी जानकारी किसी ने दुल्हन को दे दी। फिर क्या दूल्हन सीधे से बाहर आई और दूल्हे के पास जा पहुंची। उसे समझ में आ गया कि दूल्हे ने शराब पी है। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। दूल्हा अपने पिता संग पूरी रात हवालात में रहा और बराती बेरंग ही लौट गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें