फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: गोरखपुर में कोरोना चेन तोड़ने के लिए 14 जुलाई तक बंद रहेगी किराना मंडी

Tue, 07 Jul 2020 06:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर किराना कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को किराना कमेटी के संरक्षक व महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में एक आपात बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए पूर्वांचल के सबसे बड़ी किराना मंडी साहबगंज को 9 जुलाई से 14 जुलाई तक बंद रखेंगे।

विज्ञापन


महापौर सीताराम जायसवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस प्रतिदिन अपना प्रभाव बढ़ाता जा रहा है। किराना मंडी में पूर्वांचल के व्यापारी आते हैं, आज मंडी का अधिकांश हिस्सा कोरोना के चपेट में आ गया है। इसे रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही सबसे प्रभावकारी उपाय है।

ऐसे में हम सभी ने निर्णय लिया कि कोरोना के बढ़ते श्रृंखला को तोड़ने के लिए किराना मंडी एक सप्ताह के लिए बंद रखेंगे। कमेटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र मद्धेशिया ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानें 9 जुलाई से 14 जुलाई तक बंद रखेंगे। कोरोना महामारी के चेन को तोड़ने के लिए दुकानों को बंद रखेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सिर्फ माल की अनलोडिंग होगी जबकि माल की कोई भी लोडिंग नहीं होगी। किराना कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल व महामंत्री गोपाल जायसवाल ने किराना व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कमेटी द्वारा घोषित बंदी के दौरान अपने प्रतिष्ठान को बंद रखते हुए महामारी को समाप्त करने में सहयोग करें। आप घर पर रहे, सुरक्षित रहें, आपका परिवार सुरक्षित रहें, यही गोरखपुर किराना कमेटी का आग्रह है।

बैठक में दिनेश गुप्ता, निरंजन गुप्ता, जयकुमार आल्हा, श्यामू अग्रहरि, गुड्डू, मनोज बंसल, पंकज जायसवाल, अंकित मद्धेशिया, इरफान, विष्णु जायसवाल, अशोक मलानी, अतुल अग्रवाल, दीपक छापोलिया, कौशल अग्रहरि, सतीश गुप्ता, रामनिवास मद्धेशिया, नरेश बजाज, दिनेश गुप्ता, रवि जायसवाल, अनिल जैन, अरविंद जायसवाल, सनी निगम, कुणाल मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, विजय कुमार गुप्ता समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें