फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: नाती ने दो बाबा और दादी की फावड़े से वार कर जान ली, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 11:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मृतकों की पहचान कुबेर मौर्य (72), साधु मौर्य (75) और द्रौपदी देवी (70) पत्वी स्व. कुबेर के रूप में हुई है। नाती रामदयाल मौर्य पर तीनों हत्याओं का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मोतीराम अड्डा कोईरान टोला में मानसिक विक्षिप्त नाती ने दो दादा (बाबा) और दादी की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पर पूरा इलाका दहल उठा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार भोर की घटना है। मृतकों की पहचान कुबेर मौर्य (72), साधु मौर्य (75) और द्रौपदी देवी (70) पत्वी स्व. कुबेर के रूप में हुई है। नाती रामदयाल मौर्य पर तीनों हत्याओं का आरोप है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार कर लिया है। झंगहा थाने में उससे पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें