गोरखपुर में 4 दिसंबर को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह शुरू होगा। इस दौरान आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद निकलने वाली शोभायात्रा को देश ही नहीं विदेशों से भी लोग ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन
पूरे कार्यक्रम को लाइव प्रसारण सुबह 9:30 बजे से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर गोलघर से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत शोभायात्रा को सलामी देंगे। झंडारोहण करने के बाद वह विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे।