कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर से एक और सॉल्वर को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी ने बताया कि सॉल्वर चुन्नू, अभ्यर्थी जगदंबा के साथ पटना में क्रिकेट खेलता था। चुन्नू को बहन की शादी के लिए दो लाख की जरूरत थी। इसलिए वह जगदंबा की जगह परीक्षा दे रहा था। इसी प्रकार दीपक को विशाल ने 30 हजार में परीक्षा देने के लिए तैयार किया था। विपिन कुमार सिंह दोस्ती निभाने के फेर में सचिन की जगह बैठा था। विपिन को खुद मंगलवार को परीक्षा देनी थी।
इसे भी पढ़ें: पुलिस को अब हुई जानकारी: कबाड़ी को बेच दी कुर्क सफारी, माफिया राकेश के गुर्गे पर केस
कैंट पुलिस ने एड़ी कन्या इंटर कॉलेज से मऊ के जय बहादुर निषाद की जगह परीक्षा दे रहे नालंदा बिहार के नंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। नंदन ने 20 हजार एडवांस लिए थे। बाकी के 80 हजार जयबहादुर के पास होने के बाद मिलना था।
परीक्षा के अंतिम दिन मंगलवार को छह और सॉल्वर पुलिस के हत्थे चढ़े। इनमें सरस्वती शिशु मंदिर ब्लॉक बी से प्रदीप कुमार, दयानंद इंटर कॉलेज से सौरभ कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सरस्वती बालिका विद्यालय से विनोद कुमार, राहुल कुमार यादव और नेहरू इंटर कॉलेज से प्रवीन कुमार चौहान शामिल हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी सिटी ने बताया कि एसटीएफ व शाहपुर पुलिस ने अंबेडकरनगर के अलीगंज निवासी रितेश त्रिपाठी व जलालपुर निवासी दीपांशु वर्मा उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया। दोनों कान में ब्लूटूथ लगाकर परीक्षा में बैठे थे। एसटीएफ ने इनके साथियों को बस्ती व अन्य जगहों से पकड़ा।
एसपी ने बताया कि ब्लूटूथ गैंग का सरगना जौनपुर के अमित व कमलेश हैं। दोनों एक-एक लाख में अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ देते हैं। पकड़े गए दोनों अभ्यर्थियों ने भी एक-एक लाख में इसे खरीदा था। अमित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग देता था। लेकिन गैंग के बारे में एसटीएफ को पहले ही पता चल गया। इसलिए गोरखपुर, बस्ती व अन्य जगहों से कई आरोपी पकड़े गए।
इसे भी पढ़ें: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: तलाकशुदा महिला को नशा देकर किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो, फिर रचाया निकाह
खास तरह की बनियान में छिपा रखा था ब्लूटूथ
पुलिस के अनुसार, ब्लूटूथ डिवाइस को छिपाने के लिए दीपांशु व रितेश ने तीन-तीन अंडवियर और खास तरह की बनियान पहनी थी। बनियान में अलग से जेब सिला रखा था। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
आधार कार्ड से फिंगर प्रिंट जांच में पकड़े गए सॉल्वर
एसपी सिटी ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। आधार कार्ड व पैन कार्ड पर फोटो बदलने के बाद भी फिंगर प्रिंट व आई स्कैनर की जांच में सॉल्वर पकड़ में आ जा रहे हैं।